अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई से रिश्वत मांगने का आरोपी समीक्षा अधिकारी निलंबित

On: March 4, 2022 5:07 AM
Follow Us:

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई से रिश्वत लेने के मामले में अब शासन ने भी अपनी कार्रवाई कर दी है. इस कड़ी में शासन की तरफ से आरोपी समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को निलंबित कर दिया गया है. जबकि शासन को अभी विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद मामले में दूसरे आरोपी पर भी कार्रवाई संभव है.

उत्तराखंड शासन ने आखिरकार रिश्वत लेने के आरोपी समीक्षा अधिकारी पर कार्रवाई कर दी है. सचिवालय प्रशासन की तरफ से समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को निलंबित करने के आदेश किए गए हैं. दरअसल गुरुवार को विजिलेंस ने सचिवालय प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी और इसी रिपोर्ट के आधार पर सचिवालय प्रशासन ने समीक्षा अधिकारी को निलंबित किया है. रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस ने एक अनुभाग अधिकारी को भी आरोपी बनाया है. लेकिन अभी विजिलेंस की तरफ से इस मामले में कोई रिपोर्ट ना आने के कारण अनुभाग अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है.

यह भी पढ़े – बड़ी खबर- यहां कपड़ों के Showroom में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ भस्म।

माना जा रहा है कि विजिलेंस टीम जल्दी इस पर भी अपनी रिपोर्ट दे सकती है. जिसके बाद अनुभाग अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. आपको बता दें कि सिंचाई विभाग के जेई को रुकी हुई ग्रेच्युटी का भुगतान करने और सुप्रीम कोर्ट में अपील न करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. जिसमें विजिलेंस को इसकी शिकायत करने के बाद विजिलेंस ने समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को रंगे हाथों 75,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. इसके बाद से ही इस मामले में शासन स्तर से भी कार्रवाई का इंतजार किया गया था. जिसके बाद समीक्षा अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Heavy rain and landslide warning signboards on a dangerous mountain road in Uttarakhand during monsoon.

उत्तराखंड पर अगले 24 घंटे भारी: 7 जिलों में ‘हाई इंटेंसिटी’ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

​देहरादून में बारिश का कहर: जुड्डो हाईवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बची जान

Rudrapur Missing Girl case: A 23-year-old woman mysteriously disappeared after leaving home for coaching in Rudrapur

Rudrapur Missing Girl: कोचिंग के लिए घर से निकली 23 वर्षीय युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने तेज की जांच

Badrinath Temple Donation Theft investigation at Badrinath Dham with police examining CCTV footage and donation counting records.

Badrinath Temple Donation Theft: बदरीनाथ धाम दान विवाद, सरकारी पीए पर FIR दर्ज, CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर होगी गहन जांच!

​₹743 करोड़ से चमकेगा भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे: बनेगा फोर-सिक्सलेन, हाथियों के सुरक्षित सफर के लिए बनेंगे 5 अंडरपास

High-level committee begins Badrinath Temple Donation Investigation into alleged donation and offering management irregularities at Badrinath Dham.

Badrinath Temple Donation Investigation: बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे पर उठे सवाल, धामी सरकार ने बनाई हाई लेवल जांच समिति

Leave a Comment