अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आईपीएल 2025: बीच सीजन में बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को मिला मौका, देखें कौन हुआ अंदर–बाहर

On: May 17, 2025 2:56 AM
Follow Us:

आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले 17 मई से दोबारा शुरू हो रहे हैं, लेकिन इस बार कई टीमों में नए चेहरे देखने को मिलेंगे। दरअसल, कुछ खिलाड़ी चोटिल होने या राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते टीमों ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। इससे बीच सीजन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक उठी है।

कीवी तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है। इसी तरह, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह मिचेल ओवेन को लाया गया है। इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं, जिनकी जगह श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने ली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की पीठ की चोट के चलते विलियम ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस में भी दो बदलाव हुए हैं — विल जैक्स और रयान रिकेल्टन के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर मैकगर्क की जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भरोसा जताया है, क्योंकि मैकगर्क ने व्यक्तिगत कारणों से शेष टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। इन सभी बदलावों ने आईपीएल के रोमांच को और बढ़ा दिया है, और अब देखने वाली बात यह होगी कि ये नए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से क्या कमाल दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा में दो यात्रियों की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment