अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

इंडियन आइडल 12 विजेता पवनदीप राजन गंभीर हादसे में घायल, गजरौला हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई कार

On: May 5, 2025 8:11 AM
Follow Us:

लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता और उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने साथी अजय मेहरा के साथ उत्तराखंड से नोएडा जा रहे थे। कार को उनका चालक राहुल सिंह चला रहा था।

हादसा रविवार देर रात करीब ढाई बजे गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक जैसे ही कार ओवरब्रिज से नीचे उतरी, तभी हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में तेज रफ्तार से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकालकर पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें डिडौली स्थित हाईवे किनारे के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार पवनदीप राजन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें नोएडा ले जाया गया है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कैंटर दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे देश में पवनदीप के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढें- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ धाम में किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment