स्वतंत्रता दिवस: सीएम धामी ने आज़ादी के नायकों के परिजनों व उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा आधारित सम्मान)

श्वेता चौबे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय देहरादून

यागेश चंद्र, डीएसपी, इंटेलीजेंस

विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपी

नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वार

राकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी, देहरादून

अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून

सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य के लिए सम्मान)

शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, हरिद्वार

राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर, पौड़ी गढ़वाल

कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर, देहरादून

मनोहर सिंह रावत, एसआई, पौड़ी गढ़वाल

ओमकांत भूषण, एसआई, पौड़ी गढ़वाल

दीपक कुमार, एएसआई, पौड़ी गढ़वाल

गोपाल राम, हेड कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल

अमरजीत, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल

राहुल, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल

सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी पीएसी

स्नेहा तड़ियाल, एसआई, चमोली

वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, हरिद्वार

रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय

सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में भी फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में भी ध्वजारोहण किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया और आपदा में जान गंवाने वाले धराली सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने पीड़ित परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन दिया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेज़ी से जारी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 25 वर्षों के विकास लक्ष्य तय कर राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

बाद में मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- Independence Day: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Leave a Comment