अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में खत्म हुई राज्य सरकार की सोलर सब्सिडी, अब केवल केंद्र से ही मिलेगा लाभ

On: April 25, 2025 7:46 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 51 हजार रुपये की सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को केवल केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली अधिकतम 85,800 रुपये की सब्सिडी पर ही निर्भर रहना होगा।

अब सिर्फ केंद्र सरकार देगी सब्सिडी

इससे पहले, एक किलोवाट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार 33,000 रुपये और राज्य सरकार 34,000 रुपये की सब्सिडी देती थी। दो किलोवाट पर केंद्र से 66,000 और राज्य से 34,000 की सहायता मिलती थी। तीन किलोवाट या उससे अधिक के लिए केंद्र की तरफ से 85,800 और राज्य की ओर से 51,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती थी।

लेकिन अब 31 मार्च, 2025 के बाद किए गए सभी नए आवेदनों पर यह राज्य सब्सिडी लागू नहीं होगी। इससे उपभोक्ताओं को तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर सीधा 51,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

खर्च में हुआ बड़ा अंतर

अब यदि कोई उपभोक्ता अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाता है, तो उसे पहले की तुलना में काफी अधिक भुगतान करना होगा।

पहले: कुल खर्च – 2,07,000 रुपये | सब्सिडी – 1,28,800 रुपये | उपभोक्ता का खर्च – 78,200 रुपये

अब: कुल खर्च – 2,07,000 रुपये | सब्सिडी – 85,800 रुपये | उपभोक्ता का खर्च – 1,29,200 रुपये

31 मार्च से पहले आवेदन करने वालों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उपभोक्ता राज्य की सब्सिडी के पात्र होंगे, जिन्होंने 31 मार्च, 2025 से पहले आवेदन किया है। इसके बाद आने वाले सभी नए आवेदकों को राज्य सरकार की कोई सहायता नहीं दी जाएगी। प्रमुख ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत अब राज्य सब्सिडी का उपयोग अन्य योजनाओं में किया जाएगा।

अब तक कितनों को मिला लाभ?

अब तक राज्य में 16,543 उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने पर लगभग 138 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। इसके अलावा 6,708 उपभोक्ताओं को अभी सब्सिडी मिलनी बाकी है, जबकि 31,939 लोगों ने अब भी प्लांट लगाना है।

कुल कितने हुए आवेदन?

पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक कुल 55,236 आवेदन हो चुके हैं। इनमें से:

55,190 आवेदनों को TFR (टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट) मिल चुकी है।

27 TFR लोड करेक्शन के लिए लौटाए गए हैं।

9 TFR रद्द किए गए हैं।

10 TFR अभी लंबित हैं।

अब तक 23,251 उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा लिए हैं, जबकि 21,127 प्लांट का इंस्पेक्शन अप्रूव हो चुका है।

यह भी पढें- Karanprayag Update: लंगासू के समीप बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहन आपस में टकराए, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment