अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मूसलधार बारिश से तबाही, तीन जिलों में बादल फटने से 8 की मौत, कई लोग लापता

On: August 29, 2025 6:50 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चमोली, रुद्रप्रयाग और नई टिहरी जिलों में बादल फटने से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। रुद्रप्रयाग में कई घर और वाहन मलबे में दब गए, जिसमें छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं चमोली जिले के देवाल मोपाटा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई।

कई जिलों में भारी नुकसान

गुरुवार देर रात हुई अतिवृष्टि से चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

बागेश्वर के पोसारी गांव में एक भवन ध्वस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई।

चमोली में भूस्खलन से घर दबने पर दंपती की जान चली गई।

रुद्रप्रयाग के बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में भूस्खलन से एक महिला की मौत हुई, जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें चार नेपाली श्रमिक भी शामिल हैं।

सड़क और नदी मार्ग बाधित

भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रदेश की सड़क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पूरी तरह बंद हैं।

पौड़ी के श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया है।

हल्द्वानी-भीमताल हाईवे भी रानीबाग के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है।

देहरादून के दूधली क्षेत्र में सुसवा नदी में बहकर गए सात वर्षीय बालक का शव मिला है।

राहत-बचाव कार्य जारी

आपदा प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। कई स्थानों पर मलबा हटाने और लापता लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं हरिद्वार में मूसलधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

पांच जिलों में स्कूल बंद

प्रशासन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पांच जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और पुनर्वास कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

बसुकेदार क्षेत्र से अपडेट

छेनागाड़ इलाके में भारी नुकसान की खबर है, जहां चार स्थानीय और चार नेपाली श्रमिक मलबे में दबे होने की आशंका है। यहां सात से आठ स्थानों पर रास्ते टूटने से राहत दलों को पहुंचने में देरी हुई। हालांकि अब रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढें- CM पुष्कर सिंह धामी करेंगे ‘मैं उत्तराखंड हूं’ कॉन्क्लेव का आगाज़, साझा करेंगे विकास योजनाएं और निजी अनुभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment