अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: देहरादून और हल्द्वानी के पास विकसित होंगे हाईटेक टूरिज्म विलेज, मिलेगी वर्क फ्रॉम विलेज की सुविधा

On: July 24, 2025 12:11 PM
Follow Us:

देहरादून/हल्द्वानी:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल गांवों की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। सीएम धामी ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को देहरादून और हल्द्वानी के आसपास दो गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इन गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़कें, पानी की निकासी की सुनियोजित व्यवस्था और होमस्टे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री का उद्देश्य इन गांवों को पर्यटन और डिजिटल इंडिया के मॉडल के रूप में विकसित करना है, जहां पर्यटक सिर्फ छुट्टियां ही नहीं बिताएं, बल्कि ‘वर्क फ्रॉम विलेज’ जैसी सुविधा का भी लाभ उठा सकें। इन गांवों में आने वाले पर्यटकों को ऐसा वातावरण मिलेगा जो शहरों जैसी डिजिटल कनेक्टिविटी और गांवों की शांति का बेहतरीन मेल होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम को विशेष निर्देश दिए हैं कि इन चयनित गांवों में बिजली की आपूर्ति हर हाल में निर्बाध रूप से जारी रहे, ताकि वर्क फ्रॉम विलेज का सपना बाधित न हो।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने उत्तराखंड की प्राचीन पांडुलियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक ग्रंथों के वैज्ञानिक संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह पायलट प्रोजेक्ट न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधुनिकता और सांस्कृतिक संरक्षण का एक आदर्श उदाहरण भी पेश करेगा।

यह भी पढें- LUCC चिट फंड घोटाला: अब सीबीआई करेगी जांच, गृहमंत्री अमित शाह से मिले उत्तराखंड के सांसद, सख्त कार्रवाई की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment