अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्ताव मंजूर,योग नीति लागू, कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा

On: May 28, 2025 10:29 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में उत्तराखंड की पहली योग नीति और कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था शामिल हैं।

राज्य में पहली बार योग नीति लागू

उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य की पहली योग नीति को कैबिनेट की मंज़ूरी दी गई है। नीति के तहत:

राज्य में पाँच नए योग हब स्थापित किए जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों में 50% और मैदानी क्षेत्रों में 25% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

योग को बढ़ावा देने के लिए योग शिक्षकों को ₹250 की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।

गोल्डन कार्ड पर मिलेगा अब कैशलेस इलाज

राज्य सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत:

अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

अस्पतालों को भुगतान हेतु ₹75 करोड़ का ऋण दिया जाएगा।

नीति निर्माण की प्रक्रिया में हितधारकों से संवाद किया जाएगा।

वित्त और प्रोक्योरमेंट नियमों में बड़ा बदलाव

उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2017 में संशोधन को स्वीकृति।

स्थानीय लोगों को रोजगार बढ़ाने के लिए कार्य सीमा ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ की गई।

ई और डी श्रेणी के ठेकेदारों की सीमा में भी बढ़ोतरी।

स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक के कार्य देने की अनुमति।

MSME को प्राथमिकता – लोवेस्ट टेंडर से 10% अधिक दर पर कार्य देने की अनुमति।

सिक्योरिटी डिपॉजिट की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

IFMS पोर्टल पर शिकायत निवारण प्रणाली विकसित होगी।

GeM पोर्टल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: मेगा इंडस्ट्रियल नीति को मंजूरी

नई औद्योगिक नीति को आगामी पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी गई है।

उद्योगों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

श्रेणीनिवेश सीमान्यूनतम स्थायी रोजगारसब्सिडी
लार्ज₹50–200 करोड़5010%
अल्ट्रा लार्ज₹200–500 करोड़15015%
मेगा₹500–1000 करोड़300
अल्ट्रा मेगा₹1000 करोड़ से ऊपर509

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

मिथाइल एल्कोहल को “उत्तराखंड विष कब्जा एवं विक्रय नियमावली” में शामिल किया गया।

राजकीय विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग की पूर्व व्यवस्था यथावत बनी रहेगी।

राज्य बाल सुरक्षा संगठन की रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत की जाएगी।

उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति 2024 को मंजूरी — केवल नई जगहों पर स्थापित सेवा क्षेत्रों को ही सब्सिडी मिलेगी।

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के तहत 11 नए पदों के सृजन को स्वीकृति।

मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए राहत

देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में एम्स ऋषिकेश की तर्ज पर तीमारदारों के लिए रुकने-खाने की सुविधा का इंतज़ाम किया जाएगा।

इसके लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी और सुविधा बहुत सस्ती दरों पर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment