अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: होटल के कमरे में आग से JE की मौत, संदिग्ध हालात में आत्महत्या की आशंका

On: August 28, 2025 3:02 PM
Follow Us:

हरिद्वार। गुरुवार दोपहर हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भोला गिरी रोड स्थित होटल सिग्नेचर के कमरे में अचानक आग लगने से राजस्थान निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब में सीपीडब्ल्यूडी में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) मोहित कासनिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है।

कमरे में बंद मिला शव, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने किया कब्जे में

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि रजिस्ट्री तिराहा के पास होटल सिग्नेचर के कमरे नंबर 403 में आग लगी है। मौके पर शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह टीम के साथ पहुंचे। होटल कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन भीतर से चटकनी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। युवक बुरी तरह जल चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

सुबह ही लिया था होटल का कमरा

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश कासनिया, निवासी मेड़ता रोड, नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह पंजाब के बठिंडा में JE के पद पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे ही उसने होटल का कमरा किराए पर लिया था। मौके पर एफएसएल की टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

परिवार की पृष्ठभूमि

पुलिस के मुताबिक मोहित के पिता कैलाश कासनिया राजस्थान में सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, जबकि छोटा भाई एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पंजाब से था लापता, दर्ज थी गुमशुदगी

जांच में सामने आया है कि मोहित 26 अगस्त से पंजाब में अपने कार्यस्थल से अचानक लापता हो गया था। उसने अपना मोबाइल फोन भी कमरे पर ही छोड़ दिया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बठिंडा पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पंजाब पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढें- देहरादून में 23 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन-2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment