अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: पौंधा में फिर गूंजीं गोलियां… छात्रों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, दो गिरफ्तार

On: March 27, 2025 3:55 AM
Follow Us:

पौंधा इलाके में फिर गूंजीं गोलियां, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के पौंधा इलाके में फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। राजस्थान के अलवर निवासी मानस यादव, जो यहां पॉवर एंड बैंकिंग सोसाइटी में किराए पर रहता है, पर कुछ युवकों ने गोलियां चला दीं। यह वारदात 24 और 25 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कई गोलियां मानस की कार को जा लगीं। गनीमत रही कि वह समय रहते अपनी जान बचाने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—मनस्वी फरासी और हरिवंश मगलूरिया—को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

छात्रों के बीच आपसी विवाद बना गोलीबारी की वजह

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, मानस यादव स्थानीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा था, तभी कुछ युवक अलग-अलग गाड़ियों में वहां पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। आरोपियों में कृष पंवार, सूर्यांश चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश और चार-पांच अन्य अज्ञात युवक शामिल थे। जब मानस नीचे आया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी हरिवंश मगलूरिया ने बताया कि वह भी उसी विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने खुलासा किया कि मानस यादव और उसके दोस्तों का कृष पंवार के साथ पुराना विवाद था। मानस और उसके साथियों ने कृष के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते हरिवंश और उसके दोस्त बदला लेने के इरादे से पहुंचे और गोलियां चला दीं।

बिधौली में फायरिंग की घटनाएं आम, कई बार हो चुका है बवाल

बिधौली क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान और छात्रावास स्थित हैं, जहां हजारों छात्र किराए पर रहते हैं। यहां आए दिन आपसी झगड़े और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन और फायरिंग यहां आम बात हो गई है। पिछले दो वर्षों में यहां कई बार फायरिंग हो चुकी है, जिसके चलते कई छात्रों को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से निष्कासित भी किया जा चुका है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

यह भी पढें- Haridwar: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़… कार की डिग्गी में बछड़ा छिपाकर ले जा रहे थे आरोपी, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment