अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के डोईवाला में माइनिंग प्लांट के कमरे में चुन्नी के सहारे लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, कोतवाली के बहार जमकर हंगामा

On: July 6, 2025 4:37 AM
Follow Us:

डोईवाला (देहरादून)। डोईवाला के कुड़कावाला नई बस्ती इलाके में स्थित एक माइनिंग प्लांट में शनिवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की का शव प्लांट के कमरे में खिड़की के पास चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों और विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने डोईवाला चौक पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कूड़ा बीनने का काम करती थी किशोरी

जानकारी के अनुसार मृतक लड़की केशवपुरी बस्ती की रहने वाली थी, जो कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करती थी। शनिवार दोपहर वह अपनी दो सहेलियों के साथ सुसुवा नदी के पास एक माइनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थी। बताया जा रहा है कि प्लांट में मौजूद कुछ युवकों ने तीनों लड़कियों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान दो लड़कियां तो भाग निकलीं, लेकिन मृतका को प्लांट में रोक लिया गया।

स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ प्लांट में मौजूद युवकों ने मारपीट की और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। इस घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग तुरंत डोईवाला कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े नेता नरेश उनियाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्लांट में मौजूद लड़कों ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

डोईवाला चौक पर प्रदर्शन के दौरान डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

कमरे को किया गया सील, DVR कब्जे में

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद उस कमरे को सील कर दिया गया है, जहां लड़की का शव मिला था। साथ ही प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों के DVR को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

डोईवाला कोतवाली के एसएसआई विनोद राणा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए डोईवाला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढें- कैंची धाम को जाम से मिलेगी राहत: 10.28 करोड़ की लागत से बनेगा 75 मीटर लंबा पुल, 19 किमी लंबा बाईपास जल्द होगा तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment