अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग: यात्रा मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से बरामद हुई शराब; दो नेपाली महिलाएं हिरासत में

On: May 11, 2025 7:04 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्त कार्रवाई: ऊखीमठ और गौरीकुंड में अवैध शराब व मांस तस्करों पर कसा शिकंजा

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा मार्ग पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में ऊखीमठ और गौरीकुंड क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब और मांस के कई मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारियों द्वारा नियमित चेकिंग और सघन निगरानी की जा रही है।

ऊखीमठ में स्विफ्ट कार से बरामद हुई 12 पेटी अंग्रेजी शराब, चालक फरार

थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। वाहन चालक मौके पर ही कार की चाबी छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन को जब्त कर थाने लाया गया तथा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

गौरीकुंड में नेपाली युवक गिरफ्तार, 16 बोतल शराब बरामद

चौकी गौरीकुंड पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 16 बोतल शराब मिली, जिसे वह चोरी-छिपे ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई।

16 किलो मटन के साथ 2 नेपाली महिलाएं गिरफ्तार, होटल आपूर्ति का था प्लान

इसी प्रकार, कोतवाली पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं – माया (पत्नी युवराज) और मिट्ठू (पत्नी रमेश शाही) को 16 किलो अवैध मटन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस मांस की आपूर्ति आस-पास के होटलों और अपने डेरे में की जानी थी। पुलिस ने मटन को जब्त कर उसे मौके पर ही गड्ढा खोदकर फिनाइल डालकर नष्ट कर दिया। महिलाओं पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।

यात्रा मार्ग पर अवैध मांस व शराब की सप्लाई पर पुलिस की कड़ी नजर

केदारनाथ यात्रा आरंभ होने के पहले 9 दिनों में पुलिस ने अब तक कुल 41 किलोग्राम अवैध मटन को नष्ट किया है। साथ ही 211 बोतल अवैध शराब की बरामदगी कर 4 अभियोग पंजीकृत किए हैं। पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि यात्रा मार्ग पर मांस और शराब के अवैध परिवहन व विक्रय की गतिविधियों पर कठोर निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढें- देहरादून में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 14.30 लाख रुपये की ठगी की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment