अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शादी समारोह में शामिल होने उत्तराखंड आए परिवार की कार खाई में गिरी, मासूम की मौत, छह घायल

On: May 31, 2025 1:53 PM
Follow Us:

वीरोंखाल: रसिया महादेव-रामनगर मोटर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न एक दर्दनाक हादसे में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ वर्षीय मासूम अभि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामनगर भेजा गया है, जबकि मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल लाया गया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से थलीसैंण प्रखंड निवासी आशीष गुसाईं जयपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी ससुराल प्रखंड वीरोंखाल के ग्राम नऊ में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर से निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी मीनाक्षी गुसाईं, आठ वर्षीय पुत्र अभि, सात वर्षीय पुत्री, मीनाक्षी की सहेली रूची देवी, उसकी पुत्री रूही और मीनाक्षी की छोटी बहन अंशिका भी कार में सवार थीं।

जब यह परिवार रसिया महादेव से लगभग पांच किलोमीटर पहले ग्राम घिमडिया की सरहद में पहुंचा, तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार पलटते हुए गहराई में जा समाई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से रामनगर के अस्पताल भेजा। हादसे में घायल सभी लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, और लोगों ने बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है।

यह भी पढें- आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी गंभीर, मानसून से पहले तैयारियों की कार्यशाला में रखे अहम विचार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment