अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामनगर में बेख़ौफ खनन माफिया की धमकी: SDO के आवास पर फेंका चेतावनी भरा पत्र, लिखा– “एसडीओ साहब! संभल जाओ…कुछ टाइम बचा है, चैन से रहो

On: May 8, 2025 6:57 AM
Follow Us:

कोसी नदी में कार्रवाई के बाद भड़के खनन माफिया, बोलेरो तोड़ी, जान से मारने की धमकी

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी पर खनन माफिया का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात लोगों ने उनके रामनगर स्थित सरकारी आवास पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आवास परिसर में खड़ी बोलेरो के शीशे तोड़ डाले और एक पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र फेंका। पत्र में एसडीओ को जान से मारने की धमकी दी गई और जंगल में ‘कुछ भी हो जाने’ की चेतावनी दी गई।

इससे पहले मंगलवार सुबह एसडीओ मनीष जोशी ने कोसी नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर खड़ंजा गेट पर दबिश दी थी। वहां खनन माफिया ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की। हालात बिगड़ते देख वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर खुद को किसी तरह बचाया। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी और खड़ंजा खनन गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।

खनन कारोबारियों और वाहन चालकों ने भी एसडीओ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दिनभर की इस तनातनी के बाद रात में माफिया ने सीधा हमला कर दिया। हमले में कोई जान-माल की हानि तो नहीं हुई, लेकिन यह घटना अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

बुधवार सुबह एसडीओ मनीष जोशी, जसपुर के एसडीओ संदीप गिरी के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अरुण कुमार सैनी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पहचान नहीं सके, लेकिन अंदेशा है कि यह हरकत उन्हीं खनन माफियाओं की है, जो दिन में कोसी में कार्रवाई के दौरान भड़के थे।

धमकी भरे पत्र में क्या लिखा था:
“एसडीओ साहब! ज्यादा दबंगई ठीक नहीं है। तुम नजर में हो हमारी, देहरादून से देख रहे हैं। कुछ टाइम बचा है, चैन से रहो…अब पानी सर से ऊपर जा रहा है। तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर हो, हम नहीं हैं। जंगल के बीच में कभी कुछ हो गया तो हम जिम्मेदार नहीं होंगे। यह बात अपने तक रखो तो ठीक होगा, बाकी तुम्हारी मर्जी।”

कोतवाल ने आश्वासन दिया है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment