अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजभवन में लोकसंस्कृति के रंग में रंगा स्वागत, 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

On: May 19, 2025 3:52 PM
Follow Us:

राजभवन देहरादून में मंगलवार को 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक लोकसंस्कृति के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए वित्त आयोग के प्रतिनिधियों के सम्मान में राजभवन में राजकीय भोज और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ दिखाई दी।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार की परंपरा का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।

यह भी पढें- टिहरी में सड़क किनारे खड़ी बस अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी, तीन यात्री घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment