अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 11 लापता, रेस्क्यू जारी

On: June 26, 2025 3:55 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग जिले के धोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के वक्त वाहन में कुल 18 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद वाहन के कुछ यात्री छिटककर नदी में जा गिरे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पांच से छह लोग बस से नीचे गिर गए थे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक यात्री का शव बरामद हुआ है। शेष 11 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रशासन ने बताया कि यह टेंपो ट्रैवलर यात्रियों को लेकर जा रही थी, जब यह हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

हादसे ने चारों ओर शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बचाव दल अलकनंदा नदी के किनारे-किनारे लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment