अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आयुक्त के निर्देश पर जीएसटी टीम का छापा; चार फर्मों से 1.54 करोड़ रुपये की वसूली

On: July 10, 2025 11:20 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने कागजों पर दिखाए गए माल की फर्जी खरीद के आधार पर करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़पने का मामला पकड़ा है। यह गड़बड़झाला मिश्र धातु से इंगट (पिंड) बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों और वर्क कांट्रेक्ट से जुड़ी फर्मों द्वारा किया जा रहा था।

ये फर्में केवल दस्तावेजों में ही माल की खरीद दिखाकर फर्जी आईटीसी प्राप्त कर रही थीं। इसके जरिए या तो वे टैक्स क्रेडिट का लाभ ले रही थीं या फिर अपने कर दायित्व को शून्य दिखाकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रही थीं।

राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर विभाग की टीम ने हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध फर्मों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में ही 1.54 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया, जिसे संबंधित फर्मों ने तत्काल विभाग के समक्ष जमा कर दिया।

विभाग अब इस पूरे घोटाले की गहन जांच कर रहा है और अनुमान है कि आगे की जांच में टैक्स चोरी की राशि और बढ़ सकती है। राज्य कर विभाग फर्जी कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है ताकि भविष्य में ऐसी कर चोरी पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढें- हरिद्वार के मंदिर में चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

Leave a Comment