अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार के दादूपुर में लाखों के जेवरात पर हाथ साफ, बहू पर प्रेमी के साथ रची साजिश का आरोप

On: May 22, 2025 9:47 AM
Follow Us:

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से लाखों रुपये के कीमती गहनों की चोरी हो गई। यह घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। पीड़ित परिवार ने इस चोरी के लिए घर की बहू और उसके कथित प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित तस्लीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 मई को अपनी पत्नी रहीसा और बच्चों के साथ अपनी साली बानो के बेटे की शादी में शामिल होने मुजफ्फराबाद (बेहट, सहारनपुर) गए थे। उस समय घर में सिर्फ उनके पुत्र तस्लीम मौजूद थे। 18 मई को सुबह करीब 8 बजे तस्लीम ने भी घर में ताला लगाकर अपनी दुकान के लिए निकल गए। इसके बाद चोर कब्रिस्तान के रास्ते से आकर मकान की पिछली दीवार फांद कर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए।

चोरी गए गहनों की सूची लंबी है, जिसमें शादी के लिए तैयार किए गए जेवरात शामिल हैं। इनमें सोने के चार हार, एक जोड़ी लटकन, दो महिला और एक पुरुष अंगूठी, चार जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी बालियां, तीन नथ, चांदी के कंगन, तीन जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, छह चांदी की अंगूठियां, नौ बिछुए, एक जोड़ी चांदी के कुंडल और एक चांदी का सिक्का शामिल हैं।

तस्लीम के अनुसार, यह सभी गहने उनकी बहू सहरीन और बेटी सीबा की शादी के लिए रखे गए थे। उन्होंने इस चोरी की साजिश रचने का आरोप घर की बहू सादिया पत्नी सारिक और गांव के ही युवक मुदस्सिर पर लगाया है। तस्लीम का कहना है कि सादिया को घर में रखे गहनों की पूरी जानकारी थी और उसने ही मुदस्सिर को इसकी सूचना दी।

तस्लीम ने बताया कि उनकी पत्नी रहीसा इन गहनों को पहचान सकती हैं क्योंकि उन्हीं के द्वारा ये गहने बनवाए गए थे। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें- रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना: 2600 से अधिक निर्माणों को नगर निगम के नोटिस, दस्तावेज और आपत्तियों की मांग शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment