अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में नवजात को छोड़ने वाली बीसीए छात्रा गिरफ्तार, खुद दी थी पुलिस को सूचना

On: July 5, 2025 7:36 AM
Follow Us:

देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में मिले लावारिस नवजात शिशु के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नवजात को जन्म देने के बाद सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था। हैरानी की बात यह रही कि बच्ची को नुकसान न पहुंचे, इसलिए उन्होंने खुद चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर बच्ची की जानकारी दी।

पुलिस को पंत मार्ग के पीछे एक गली में लावारिस नवजात के मिलने की सूचना मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे शिशु निकेतन, केदारपुरम में सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से बच्ची की जान बच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से खुलासा हुआ कि एक स्कूटी पर युवक और युवती नवजात को लेकर आए थे और उसे वहां छोड़कर चले गए थे।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्रा और उसके प्रेमी की पहचान कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पारिवारिक दबाव और सामाजिक डर के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : देश में हर 40 दिन में बन रहा नया एयरपोर्ट, नागरिक उड्डयन में भारत रच रहा नई विकास गाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment