अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त, स्कूली वाहनों में CCTV और पैनिक बटन होंगे अनिवार्य

On: September 5, 2025 10:32 AM
Follow Us:

देहरादून में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब सभी स्कूली वाहनों में CCTV कैमरा, पैनिक बटन और GPS ट्रैकिंग अनिवार्य किए जाएंगे। विभाग ने स्कूलों में सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है और इसके लिए 27 बिंदुओं का परफार्मा तैयार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वाहनों में न केवल लोकेशन ट्रैक की जाएगी, बल्कि अंदर की गतिविधियों पर भी निगरानी रहेगी। विभागीय टीम रोजाना अलग-अलग स्कूलों में जाकर वाहनों का ऑडिट करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। गुरुवार को दून के चार प्रमुख स्कूलों और शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वाहन जांच की गई।

नियम और सुरक्षा निर्देश:

चालक के पास कम से कम 5 साल का भारी वाहन चलाने का अनुभव होना जरूरी।

वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन पुलिस की मदद से किया जाएगा।

ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना या नियम उल्लंघन करने वाले चालक प्रतिबंधित होंगे।

वाहनों में योग्य परिचालक और महिला सहायक अनिवार्य।

बच्चों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो सकती।

चालक के पास बच्चों के नाम, ब्लड ग्रुप, रूट प्लान और रुकने के प्वाइंट की जानकारी होनी चाहिए।

वाहन में अभिभावकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सूचीबद्ध रहनी चाहिए।

स्कूल बच्चों, चालक और वाहन स्वामी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाना अनिवार्य।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि जिन वाहनों में कोई कमी मिलेगी, उनकी फिटनेस केवल सभी नियमों को पूरा करने के बाद ही जारी होगी। इस पहल से बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बस संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में 500 एकड़ सरकारी जमीन रहस्यमयी ढंग से गायब, जांच में खुल रहा बड़ा घोटाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment