अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में ठगी के दो बड़े मामले: निवेश व विदेश भेजने के नाम पर लाखों की चपत

On: August 17, 2025 5:36 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी में धोखाधड़ी के दो संगीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला केंचुआ खाद व जैविक खाद के व्यवसाय में निवेश का लालच देकर पांच लाख रुपये हड़पने का है, जबकि दूसरे प्रकरण में एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग आरोपितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जैविक खाद व्यवसाय में निवेश का झांसा, 25 माह तक मासिक किश्त का वादा

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी सुनील थपलियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रायपुर, नत्थुवावाला गुल्लरघाटी के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले सहारनपुर के सुशील कुमार और संजीव कुमार नामक दो व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर जैविक खाद एवं केंचुआ खाद उत्पादन में निवेश करने का प्रस्ताव रखा। दोनों आरोपित जय एग्रो बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े बताए गए।

आरोपितों ने दावा किया कि कंपनी के पास खेती योग्य भूमि है, जहां बड़े पैमाने पर केंचुआ पालन व खाद उत्पादन होता है। निवेशकों को लुभाने के लिए यह भी वादा किया गया कि 2.50 लाख रुपये या उससे अधिक निवेश करने पर हर माह 25 हजार रुपये की किश्त अगले 25 माह तक दी जाएगी। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी ने निवेशकों से अनुबंध किया और सुरक्षा के नाम पर पोस्ट-डेटेड चेक भी जारी किए।

शुरुआत में कुछ निवेशकों को मासिक रकम दी भी गई, लेकिन नवंबर 2024 के बाद से भुगतान पूरी तरह बंद हो गया। इस तरह शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों से कुल पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। थानाध्यक्ष रायपुर गिरीश नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सहारनपुर निवासी दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 3.20 लाख की ठगी

इसी बीच डालनवाला कोतवाली में भी एक ठगी का मामला दर्ज हुआ है। खटीमा (जिला उधमसिंहनगर) निवासी पंकज धामी ने बताया कि आरोपित राजीव शर्मा, निवासी विजय कॉलोनी हाथीबड़कला, ने उनके भाई को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। जनवरी 2025 में उसने पंकज धामी के पिता पुष्कर सिंह धामी से संपर्क कर क्रोएशिया भेजने का वादा किया और खर्च लगभग 7.50 लाख रुपये बताया।

आरोपित ने यह भी कहा कि वर्क परमिट 45 से 60 दिन के भीतर आ जाएगा और तीन माह के अंदर वीजा मिलने के बाद टिकट बुक कराकर क्रोएशिया भेज देगा। इसी भरोसे पर पीड़ित परिवार ने एग्रीमेंट के अनुसार 3.20 लाख रुपये नकद दिए और सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा करा दिए।

लेकिन तय समय बीत जाने के बाद आरोपित टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे फोन उठाना भी बंद कर दिया। जून में जब पीड़ित परिवार ने पुनः संपर्क किया तो आरोपित ने जल्द भेजने की बात कही, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब परिजन उसके कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। फोन पर संपर्क होने पर आरोपित की पत्नी ने भी गाली-गलौज कर उन्हें डराने की कोशिश की।

प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर राजीव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढें- देहरादून में मूसलाधार बारिश का कहर, मकान ढहा; सड़कों पर गड्ढे और जलभराव से बढ़ी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment