अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बी फार्मा छात्र ने Youtube वीडियो देखकर की खुदकुशी , कई जगह गोदा अपना शरीर

On: September 12, 2025 7:03 AM
Follow Us:

देहरादून में एक बी फार्मा छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने यूट्यूब पर नस काटने के तरीके से संबंधित वीडियो देखे और अपने शरीर पर कई बार चाकू से वार किए। मृतक मानसिक रूप से परेशान था और पिछले पांच दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनिल सिंह निवासी विद्या विहार फेस-2 पटेल नगर को उसका भाई भूपेंद्र सिंह व अन्य लोग अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में भूपेंद्र सिंह ने एक चाकू भी पुलिस को सौंपा।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अनिल सिंह के शरीर पर लगभग 20 गहरे वार के निशान थे। पूरा शरीर खून से लथपथ था। पुलिस के अनुसार, अनिल पिछले करीब दो साल से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। वह बी-फार्मा का छात्र था, लेकिन कालेज नहीं जा रहा था।

विद्या विहार में अपने भाई व मां के साथ रहता था। पिछले पांच दिनों से भगवान के पास जाने और आत्महत्या करने की बात कर असामान्य व्यवहार कर रहा था। अनिल सिंह ने लगभग 10 हजार पन्नों पर भगवान का नाम लिखा था। उसने यूट्यूब पर शोध कर जाना कि कौन सी नस काटने पर मौत जल्दी होती है। फिर गुरुवार को अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में खुद को चाकू से गोदा और कटौती कर आत्महत्या कर ली।

मृतक के पास पाया गया चाकू पुलिस ने सील कर मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पिता छत्तीसगढ़ में एसएसबी में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी हैं।

डालनवाला में युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत

देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना न्यू कैंट रोड इलाके के सालावाला की है। प्रभारी निरीक्षक डालनवाला कोतवाली मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि पीपलमंडी, आगरा (यूपी) निवासी 30 वर्षीय अभि सक्सेना देहरादून में एक निजी बैंक की बीमा शाखा में ड्राइवर की नौकरी करता था।

अभि सक्सेना सालावाला स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में अकेले रहता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह घर आया था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे मकान मालिक ने अचानक तेज आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो अभि सक्सेना खून से लथपथ, बेहोश हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या या आत्महत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। हाथी बड़कला चौकी प्रभारी विजय प्रताप राही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के पीछे की असली वजह पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढें- हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग के ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment