अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी जोमैटो-ब्लिंकिट के बैग में करता था सप्लाई

On: May 15, 2025 4:46 PM
Follow Us:

देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के घर पर छापा मारकर विभिन्न ब्रांड की कुल 46 बोतलें विदेशी शराब बरामद की हैं। इनमें ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी महंगी और प्रीमियम क्वालिटी की शराब शामिल है।

विशेष बात यह रही कि इन सभी बोतलों पर स्पष्ट रूप से “फॉर सेल इन हरियाणा ओनली” अंकित था, जिससे यह साबित होता है कि इनकी उत्तराखंड में बिक्री पूरी तरह अवैध है। आबकारी विभाग की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इन शराब की बोतलों को फूड डिलीवरी कंपनियों जैसे जोमैटो और ब्लिंकिट के बैग में रखकर देहरादून के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों तक पहुंचाता था, ताकि संदेह से बचा जा सके।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान सिपाही राकेश, हेमंत और गोविंद की सक्रिय भूमिका रही। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की तस्करी रोकने के लिए नियमित छापेमारी जारी रहेगी

यह भी पढें- “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने Apple CEO से कहा – भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद करें”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment