अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 90 लाख लेकर बेच डाला गिरवी मकान, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

On: May 25, 2025 9:15 AM
Follow Us:

देहरादून। शहर में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें डालनवाला निवासी अमित गुलाटी से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक ऐसा मकान बेच दिया जो पहले से ही बैंक के पास बंधक था। पीड़ित को रजिस्ट्री के बाद भी न तो मकान का कब्जा मिल पाया और न ही उनके पैसे वापस हुए। मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अमित गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से मकान की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संदीप कुमार नामक व्यक्ति से हुई, जो हरिद्वार का रहने वाला है। संदीप ने उन्हें एक मकान दिखाया और दावा किया कि उसने वह मकान सुनीता गौतम (निवासी रुड़की, हरिद्वार) से खरीदा है।

मकान देखने के बाद अमित गुलाटी को वह पसंद आ गया और सौदा 90 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने पूरी रकम आरोपितों को दे दी और मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली। लेकिन जब वह कब्जा लेने मौके पर पहुंचे तो हालात बिल्कुल अलग निकले।

मकान पर सुनीता गौतम, उनके परिजन तेलूराम गौतम, संजय कुमार और हर्ष गौतम पहले से मौजूद थे। उन्होंने कब्जा देने के बजाय जबरन वहां से हटाने की कोशिश की। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमित गुलाटी को बाहर कर दिया।

बाद में जब उन्होंने मकान के दस्तावेजों की जांच कराई तो पता चला कि वह मकान पहले से ही बैंक में बंधक है। ऐसे में आरोपितों ने पूरी साजिश के तहत उन्हें नकली सौदे में उलझाया और 90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने फिलहाल संदीप कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- उत्तरकाशी में भीषण हादसा: नगाणगांव मार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment