अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में नाबालिग छात्र ने ताऊ के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये, कार खरीदकर हुआ फरार

On: July 19, 2025 10:49 AM
Follow Us:

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 12वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने अपने ताऊ के बैंक खाते से दो लाख रुपये चुपचाप निकालकर पुरानी कार खरीद ली और उसके बाद अचानक लापता हो गया। यह मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां छात्र अपने सेवानिवृत्त फौजी ताऊ के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से उड़ाए रुपये, खरीदी कार

पुलिस के अनुसार, नाबालिग को कार चलाने का काफी शौक था। इसी शौक ने उसे इस हद तक पहुंचा दिया कि उसने स्कैनर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ताऊ के खाते से लगभग दो लाख रुपये निकालकर एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने एक पुरानी कार खरीदी, लेकिन उसे अपने नाम पर न कराकर किसी और के नाम पर रजिस्टर कराया। साथ ही वह गाड़ी कभी घर पर नहीं लाया, जिससे किसी को शक न हो।

पासबुक अपडेट में खुला राज, फिर छात्र हुआ फरार

कुछ दिनों बाद जब ताऊ ने बैंक जाकर अपनी पासबुक अपडेट कराई, तो खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिली। यहीं से छात्र की चालाकी का पर्दाफाश हुआ। इस बात का आभास होते ही छात्र डर गया और 15 जुलाई को गाड़ी समेत अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने पिथौरागढ़ से किया बरामद, जांच जारी

थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर नाबालिग को पिथौरागढ़ जिले से कार सहित बरामद कर लिया गया। फिलहाल छात्र से पूछताछ की जा रही है।

साजिश की भी आशंका, जांच के बाद खुलेगा सच

पुलिस को शक है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कहीं किसी व्यक्ति की साजिश तो नहीं, जिसने छात्र को गुमराह किया और यह कदम उठवाया। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढें- रुद्रपुर में उत्तराखंड का ऐतिहासिक निवेश उत्सव, अमित शाह की मौजूदगी में होगा एक लाख करोड़ का निवेश शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment