अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: प्रेमनगर में छात्र विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने हॉस्टल के बाहर की फायरिंग, इलाके में दहशत फैली

On: August 24, 2025 12:03 PM
Follow Us:

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवि के छात्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना नंदा की चौकी के पास स्थित गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर की है। जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद बाइक सवार दो युवक अचानक हॉस्टल के बाहर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दी।

गनीमत यह रही कि इस वारदात में कोई छात्र घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था और जिनसे विवाद हुआ था, वे इसी हॉस्टल में रह रहे हैं। इसी रंजिश के चलते हमलावर युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार, घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की है। दोनों युवकों ने हॉस्टल के बाहर दो राउंड फायर किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है और शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले भी गोलीबारी जैसी घटनाओं का गवाह रह चुका है। नंदा की चौकी से लेकर विधोली स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीच पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे लोग लगातार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment