अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देवभूमि में धर्म के नाम पर ठगी की फर्जी दुकान बंद होगी, शुरू हुआ ‘ऑपरेशन कालनेमि’, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश

On: July 10, 2025 9:22 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने धर्म के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले पाखंडियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है, जो साधु-संतों का स्वरूप धारण कर लोगों, विशेष रूप से महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं और धर्म के नाम पर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड, जो कि देवभूमि के रूप में जाना जाता है, वहां ऐसे ढोंगियों की कोई जगह नहीं है जो सनातन धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार धर्म और संस्कृति की आड़ में पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पौराणिक काल में असुर ‘कालनेमि’ ने साधु का रूप धारण कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज के समय में भी कुछ लोग साधु-संतों का भेष पहनकर समाज में भ्रम और अपराध फैला रहे हैं। ऐसे असली ‘कालनेमि’ तत्वों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में यदि कोई व्यक्ति किसी भी धर्म का होकर इस तरह के अपराध में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जनभावनाओं के सम्मान के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था और विश्वास के नाम पर समाज में पाखंड फैलाने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य में धर्म के नाम पर ठगी और फरेब करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों की जड़ें उखाड़ी जाएंगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में आर्थिक अपराधों की जांच होगी तेज, डिजिटल फॉरेंसिक लैब को हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment