अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पंचकूला सामूहिक मौत का देहरादून से जुड़ा कनेक्शन उजागर, चंडीगढ़ में रह रहा था प्रवीण मित्तल का परिवार

On: May 27, 2025 7:44 AM
Follow Us:

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात सदस्यों की संदिग्ध मौत के मामले में अब देहरादून पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक प्रवीण मित्तल का परिवार कुछ समय पहले तक देहरादून में रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार करीब आठ से नौ महीने पहले तक कोलागढ़, देहरादून में किराये के मकान में निवास करता था। हालांकि, वर्तमान में वह परिवार देहरादून में नहीं रह रहा था। मूल रूप से वे सभी चंडीगढ़ के निवासी थे और हाल ही में वहीं पर रह रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से जो वाहन मिला, वह देहरादून के मालदेवता क्षेत्र निवासी गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत पाया गया। जब पुलिस ने गंभीर नेगी से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनकी प्रवीण मित्तल से जान-पहचान एनजीओ कार्य के दौरान हुई थी।

प्रवीण मित्तल पूर्व में ‘चाइल्ड लाइफ केयर मिशन’ नामक एक एनजीओ चलाते थे। इसी दौरान दोनों में मित्रता हो गई, और गंभीर नेगी ने अपने नाम पर एक वाहन फाइनेंस करवा कर प्रवीण मित्तल को उपयोग के लिए दिया था, जिसे वह नियमित रूप से चला रहे थे।

अब इस पूरे घटनाक्रम में देहरादून पुलिस भी जांच में जुट गई है, ताकि इस रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर किया जा सके। मामले के कई पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है, जिसमें प्रवीण मित्तल की पुरानी गतिविधियों और संपर्कों की भी छानबीन की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment