अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर घुसकर युवकों ने की मारपीट, भाजपा पोस्टर फाड़ने पर धमकी

On: January 5, 2026 10:15 AM
Follow Us:

देहरादून के राजपुर रोड इलाके में एक 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक महिला विमला देवी के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने महिला और उनके घर पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि पीड़िता के बेटे संजीव वर्मा भाजपा के पदाधिकारी हैं और घर पर पार्टी का पोस्टर लगा हुआ था।
घटना का विवरण
शिकायत में बताया गया है कि विमला देवी घर में थीं, तभी अचानक पांच युवक बिना अनुमति घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग महिला और उनकी बहू अलका वर्मा के साथ धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपित घर की सीढ़ियों से ऊपर छत पर चले गए।
जब बहू ने उनसे पूछा कि वे छत पर क्या कर रहे हैं, तो युवकों ने वहां लगे भाजपा के बैनर को फाड़ना शुरू कर दिया। इसके साथ ही आरोपितों ने कहा, “अभी तो पोस्टर फाड़ा है, अगर दोबारा भाजपा का पोस्टर लगाया गया तो आग लगा देंगे और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई
आसपास पूछताछ के बाद पांच आरोपियों में से दो की पहचान की जा चुकी है। नितिन दत्त निवासी किंगक्रेट, मसूरी और सुरेश सिंह निवासी ग्राम डोब, पोस्ट गोमुख, थाना हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल हैं। बाकी तीन आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पीड़िता ने कोतवाली डालनवाला में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में हिमालय की पहाड़ियों के सामने खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन का दृश्य।

उत्तराखंड बनेगा दुनिया का पसंदीदा ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’, CM धामी ने PM मोदी को सौंपा देवभूमि के विकास का रोडमैप

ऋषिकेश होटल नवरंग पुलिस रेड अवैध कैसिनो भंडाफोड़

ऋषिकेश में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: होटल नवरंग में चल रहे हाई-प्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़, 40 पर केस, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

हल्द्वानी में 19 साल की छात्रा और 45 साल का मुस्लिम टेलर पुलिस चौकी में। * Caption: पुलिस चौकी में हंगामे के दौरान मौजूद परिजन और पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक चित्र)।

हल्द्वानी: प्यार या जिद? 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ रहने पर अड़ी 19 साल की छात्रा, थाने में मां को जड़ा थप्पड़

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Leave a Comment