अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में IFS महिला अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, कस्टमर केयर बनकर 98 हजार की धोखाधड़ी

On: May 20, 2025 6:47 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी में एक बार फिर साइबर ठगों ने बड़ी चतुराई से एक महिला अधिकारी को अपना शिकार बना लिया। खुद को बैंक का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर ठग ने भारतीय वन सेवा (IFS) की महिला अधिकारी के साथ 98 हजार रुपये की ठगी कर डाली। आरोपी ने उनके नए क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर बड़ी खरीदारी की और रकम उड़ा दी।

इस मामले में पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्राथमिक जांच के आधार पर कैंट कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

कैंट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने जानकारी दी कि IFS अधिकारी प्रतिभा ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। उन्हें 25 फरवरी को ICICI बैंक की ओर से नया क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ। करीब एक माह बाद, 25 मार्च को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताया और कार्ड पर सर्विस चार्ज लगने की बात कही।

आरोपी ने बातचीत के दौरान भरोसा जीतने के लिए यह तक कहा कि “बैंक कभी ओटीपी, पिन आदि की जानकारी नहीं मांगता।” यह बात सुनकर अधिकारी को विश्वास हो गया। इसके बाद ठग ने उन्हें ICICI का आई-मोबाइल एप खोलने और उसमें कुछ सेटिंग्स बदलने को कहा। उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन संबंधी सेटिंग्स भी अपडेट करवाईं।

कुछ ही देर बाद अधिकारी के मोबाइल पर 98 हजार रुपये की खरीदारी का मैसेज आया। जब उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर कॉल किया तो ठग ने कहा कि यह केवल लिमिट अपडेट होने का नोटिफिकेशन है, असल में कोई लेन-देन नहीं हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद बैंक से कॉल आया जिसमें खर्ची गई रकम को जमा करने की बात कही गई, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधी आए दिन नए तरीके अपना रहे हैं, ऐसे में किसी भी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

यह भी पढें- ब्लूटूथ डिवाइस से नहीं, पहले से तैयार थे उत्तर: देशव्यापी पेपर लीक गिरोह के संकेत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment