अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: राजपुर रोड पर महिला से धोखाधड़ी के आरोप में डीसीबी बैंक सील, डीएम सविन बंसल की कड़ी कार्रवाई

On: June 19, 2025 10:57 AM
Follow Us:

देहरादून: जनहित में सख्त कदम उठाते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर अपने दृढ़ फैसले से आमजन को न्याय दिलाने की मिसाल पेश की है। गंभीर अनियमितता और बीमा धोखाधड़ी से जुड़े शिवानी गुप्ता प्रकरण में डीएम के निर्देश पर देहरादून के राजपुर रोड स्थित डीसीबी बैंक प्रा. लि. की शाखा को सीज कर दिया गया है।

यह मामला जनता दर्शन कार्यक्रम में सामने आया, जहां शिवानी गुप्ता, पत्नी स्व. रोहित (निवासी अमर भारती, चंद्रबनी) अपनी शिकायत लेकर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति ने डीसीबी बैंक से ₹15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसकी बीमा सुरक्षा आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा की गई थी। लेकिन 15 मई 2024 को उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद से उनके पास कोई आय स्रोत नहीं बचा और बैंक की किस्तें जमा करना संभव नहीं रहा।

शिवानी ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी द्वारा बीमा राशि देने से इनकार किया जा रहा है, जबकि बैंक बार-बार किश्त जमा करने का दबाव बना रहा है। महिला के अनुसार, इस मुद्दे पर बैंक और बीमा कंपनी से कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीबी बैंक के शाखा प्रबंधक को तत्काल तलब करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद बैंक की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई, जिसके चलते 9 जून 2025 को जिला प्रशासन ने ₹17.05 लाख की आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी करते हुए 16 जून तक धनराशि जमा करने के आदेश दिए। कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद बैंक प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया।

अंततः, 18 जून 2025 को डीएम के आदेश और सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी के निर्देश पर राजपुर रोड, क्रॉस मॉल स्थित डीसीबी शाखा को सीज कर दिया गया। बैंक की चल संपत्तियों की नियमानुसार कुर्की की गई। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, संग्रह अमीन दीपक भंडारी, राजस्व विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई को आमजन से सराहना मिल रही है। यह प्रकरण यह दर्शाता है कि प्रशासन जनहित के मामलों में कितनी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है।

: जिला सूचना कार्यालय, देहरादून

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment