अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस का खतरा, 12 मरीज पाए गए पॉजिटिव

On: September 13, 2025 5:48 AM
Follow Us:

दिल्ली और मुंबई के बाद अब हल्द्वानी में भी H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस ने दस्तक दी है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की वेनेरियल रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (वीडीआरएल) में जांच के दौरान पिछले दो माह में 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार भी किया जा चुका है। चिकित्सकों ने साफ-सफाई का ध्यान रखने, व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय अपनाने और लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है।

एसटीएच की वीडीआरएल लैब में राज्य के विभिन्न अस्पतालों से इन्फ्लूएंजा जांच के लिए सैंपल भेजे जाते हैं। ये जांच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के तहत नि:शुल्क की जाती है। जांच के लिए गले से सैंपल लिए जाते हैं और मॉलिक्यूलर टेस्टिंग से वायरस की पहचान की जाती है।
डा. उमेश (एचओडी माइक्रोबायोलॉजी विभाग) के अनुसार, जुलाई माह में कुल 109 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से सात पॉजिटिव पाए गए। इसमें छह मामले H3N2 वायरस के थे, जबकि एक मरीज कोविड पॉजिटिव निकला। अगस्त माह में 104 सैंपल की जांच में छह और इंफ्लूएंजा पॉजिटिव सैंपल सामने आए। कुल मिलाकर पिछले दो माह में 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

H3N2 इंफ्लूएंजा के मुख्य लक्षण:

तेज बुखार

खांसी

शरीर में दर्द

गले में खराश

पेट दर्द

कमजोरी

उल्टी

आंख में जलन

बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि H3N2 वायरस से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ साबुन से धोना आवश्यक है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। खांसी-जुकाम आने पर मुंह ढकें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें। यदि तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सावधानी बरतना जरूरी है ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके और स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढें- केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी बड़ी राहत, SDRF के तहत जारी किए 455.60 करोड़ रुपये

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment