अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में रघुवंशी कांड जैसी वारदात: तीसरी शादी की चाह में पत्नी ने रचा साजिशी खेल, प्रेमी से कराई पति की गला घोंटकर हत्या

On: July 17, 2025 9:27 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक प्रदीप की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश खुद प्रदीप की पत्नी रीना ने अपने प्रेमी सलेक के साथ मिलकर रची थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी शादी के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप और रीना की यह दूसरी शादी थी। रीना के पहले पति की मौत बीमारी के चलते हुई थी, जिसके बाद उसने करीब 10 साल पहले प्रदीप से विवाह किया था। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद रीना का गांव के ही सलेक नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध जारी था।

हत्या के बाद तीजे की रस्म निभाई, फिर भागने की थी तैयारी

प्रेम में अंधी रीना ने पति को रास्ते से हटाने के लिए सलेक के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। पुलिस के अनुसार सलेक ने योजनाबद्ध तरीके से प्रदीप का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रीना ने सामान्य रूप से तीजे की रस्में निभाईं और फिर दोनों आरोपी शादी कर भागने की योजना बना रहे थे।

मोबाइल बंद और गायब हुआ प्रेमी बना सुराग

पुलिस को जांच में सलेक पर शक तब गहराया जब घटना के दिन से उसका मोबाइल नंबर बंद मिला और वह अपने घर से भी लापता हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने रीना से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया।

हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलेक को लक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सलेक ने स्वीकार किया कि उसने ही प्रदीप की गला घोंटकर हत्या की। एसएसपी के अनुसार उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त साफा (गमछा) भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढें- Uttarakhand: पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योग लगाने पर मिलेगी 40 करोड़ तक की अतिरिक्त सब्सिडी, नई नीति प्रभावी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment