अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में धोखाधड़ी का मामला: दुकान बेचने के नाम पर कारोबारी से 1.30 करोड़ की ठगी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

On: July 7, 2025 7:31 AM
Follow Us:

देहरादून। गांधी रोड क्षेत्र में दुकान बेचने के नाम पर एक कारोबारी से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अहसान कुरैशी नाम के व्यक्ति ने व्यवसायिक दुकान बेचने का झांसा देकर पीड़ित से 1.30 करोड़ रुपये की भारी रकम वसूल ली, लेकिन ना तो दुकान की रजिस्ट्री कराई और ना ही रकम लौटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, गांधी रोड निवासी मुजतबा जौहर को व्यवसाय के लिए एक दुकान की आवश्यकता थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांधी रोड पर स्थित एक व्यवसायिक दुकान अहसान कुरैशी द्वारा बेची जा रही है। अक्टूबर 2024 में दोनों के बीच बातचीत के बाद दुकान का सौदा 1.30 करोड़ रुपये में तय हुआ। सौदे के तहत मुजतबा ने कुरैशी को 15 लाख रुपये अग्रिम राशि दी और रजिस्ट्री की अंतिम तिथि फरवरी 2025 तय की गई।

हालांकि, फरवरी तक बैंक से लोन स्वीकृत न हो पाने के चलते आपसी सहमति से रजिस्ट्री की समय सीमा छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2025 कर दी गई। इस बीच मार्च 2025 में अहसान कुरैशी ने मुजतबा से संपर्क कर बताया कि उसने इंडियन ओवरसीज बैंक से लोन ले रखा है और मार्च क्लोजिंग के चलते बैंक लोन चुकाने का दबाव बना रहा है। उसने कहा कि अगर तत्काल 1.15 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वह मजबूरी में दुकान किसी और को बेच देगा।

मुजतबा जौहर ने इस पर भरोसा कर 29 मार्च 2025 को कुरैशी को 1.15 करोड़ रुपये और दे दिए और रजिस्ट्री कराने को कहा। लेकिन अप्रैल 2025 में जब उन्होंने दुकान का जायजा लिया तो पाया कि वहां ‘दून बाइक’ नाम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा व्यवसाय चलाया जा रहा है।

जब उन्होंने आरोपी पर रजिस्ट्री कराने का दबाव डाला तो कुरैशी ने कहा कि पहले 25 लाख रुपये और देने होंगे, तभी रजिस्ट्री की जाएगी। इस पर पीड़ित को शक हुआ कि आरोपी उनकी रकम हड़पना चाहता है। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर गांधी रोड निवासी अहसान कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें-पंचायत चुनावों की गहमा-गहमी के बीच नैनीताल जिले के कई गांवों में जल संकट गहराया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment