अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: बरातियों की स्कॉर्पियो 150 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

On: October 23, 2025 7:17 AM
Follow Us:

देहरादून। गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव जा रही एक बारात में शामिल स्कार्पियो कार देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे। यह हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर कुंडिया गांव के पास हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुनि की रेती थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव जा रही थी। उसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो से रवाना हुए थे। गूलर से करीब 18 किलोमीटर पहले कुंडिया के समीप वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में गिरे एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से अपने दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी और लोकेशन भी साझा की। इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। दोस्त द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हुई और देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा।

मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक और घायल सभी श्यामपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि देर रात तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई थी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें _ देहरादून की एटीएस कॉलोनी में दीपावली की रात बवाल, पटाखों को लेकर दो पक्षों में पिस्टलें निकलीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment