अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में आपदा अलर्ट के लिए हाईटेक सायरन सिस्टम तैयार, 16 किमी तक देगा चेतावनी

On: August 3, 2025 4:59 AM
Follow Us:

देहरादून: अब प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति की सूचना लोगों तक तुरंत पहुंच सकेगी। जिला प्रशासन ने थानों और चौकियों को अत्याधुनिक इमरजेंसी सायरन सिस्टम से लैस कर दिया है, जो 8 से लेकर 16 किलोमीटर तक की रेंज में चेतावनी संकेत भेजने में सक्षम हैं।

प्रशासन की यह नई पहल जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम मानी जा रही है। सायरन सिस्टम का सफल ट्रायल पूरा हो चुका है और अब इसकी फाइनल कमीशनिंग प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन की नई तकनीकी पहल

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर पहली बार देहरादून जिले में लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं। इस सिस्टम का उद्देश्य है— प्राकृतिक आपदाएं, बाहरी हमले या किसी भी गंभीर स्थिति में आम नागरिकों को तत्काल अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की चेतावनी देना।

13 स्थानों पर सायरन लगाए गए

प्रथम चरण में जिले के 13 प्रमुख थानों और चौकियों पर एडवांस सायरन सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें थाना पटेलनगर, राजपुर, डालनवाला, कैंट, कोतवाली, बसंत विहार, बिंदाल चौकी, लक्खीबाग चौकी, पुलिस लाइन, नेहरू कॉलोनी में 8 किमी रेंज और ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन व रायपुर में 16 किमी रेंज वाले सायरन स्थापित किए गए हैं।

इन सभी सायरनों को स्थानीय थानों, चौकियों और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से ट्रिगर किया जा सकेगा।

रेपिड कम्युनिकेशन सिस्टम भी होगा स्थापित

सिर्फ सायरन ही नहीं, देहरादून में जल्द ही अत्याधुनिक रेपिड कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके तहत मिलिट्री, पैरामिलिट्री कैंप, एयरपोर्ट, बड़े अस्पताल और आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को एकीकृत अलर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

1970 के दशक के बाद पहली बार बड़ा बदलाव

देहरादून जिले में पिछली बार 1970 के दशक में सायरन सिस्टम लगाए गए थे, जो अब की बढ़ती आबादी और खतरों के लिहाज से काफी पुराने पड़ चुके थे। अब यह हाईटेक सायरन सिस्टम न सिर्फ रेंज में बेहतर है, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस भी है।

यह भी पढें- Haridwar News: फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई दंत चिकित्सक, पीछे से चोर उड़ाकर ले गए लाखों के जेवर और नकदी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Pakistan Airstrike in Afghanistan: हेलमंद प्रांत में बड़ा हमला, 22 लोगों की मौत और भारी तबाही

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

Leave a Comment