अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर में धर्म छिपाकर युवती से प्रेम संबंध बनाने पहुंचा युवक, हिंदूवादी संगठनों ने पकड़ा

On: October 15, 2025 8:50 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में मंगलवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक ने कथित रूप से अपना धर्म छिपाकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे होटल ले गया। मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जनता स्कूल रोड स्थित होटल हेवेन की है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक ने खुद को ठाकुर घराने का बताते हुए युवती से दोस्ती की थी। दोनों की पहचान करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, जब युवक युवती के पार्लर में काम करता था। शुरू से ही उसने अपनी असली पहचान छिपाई और नकली नाम से आधार कार्ड तक बनवाया था।

मंगलवार को जब युवक युवती को होटल लेकर पहुंचा, तो गौ रक्षा दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों को इसकी भनक लग गई। संगठन के विराट आर्या, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि युवक की होटल में दी गई आईडी हिंदू नाम से बनाई गई थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह किच्छा का रहने वाला है और दूसरे धर्म से संबंध रखता है।

सूचना मिलने पर सीओ नवीन बुधनी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
वहीं, विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ऐसे “लव जिहाद” के मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किया बोनस और बढ़ा डीए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment