अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सीएनजी की समस्या होगी दूर, गेल ने लगाए 6 नए पंप, जल्द होंगे चालू

On: March 23, 2025 5:19 AM
Follow Us:

अब घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं

देहरादून में सीएनजी वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने शहर में 6 नए सीएनजी पंप स्थापित किए हैं, जो अगले महीने से संचालित हो जाएंगे। इनकी टेस्टिंग फिलहाल जारी है। इससे देहरादून में कुल सीएनजी पंपों की संख्या 14 और जिले में 20 हो जाएगी

तेजी से बढ़ रही सीएनजी की मांग

देहरादून में सीएनजी पंपों की शुरुआत 2020 में हुई थी, लेकिन वर्तमान में केवल 8 पंप ही संचालित हैं। सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ने से मौजूदा पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही थी। वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो हरिद्वार के मदर सीएनजी स्टेशन तक जाना पड़ता था

खपत में 20% तक की बढ़ोतरी होती है यात्रा सीजन में

सामान्य दिनों में देहरादून में सीएनजी की औसत खपत 25,000 किलोग्राम प्रतिदिन है। लेकिन यात्रा सीजन में खपत 20% तक बढ़ जाती है, जिससे सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें लग जाती थीं। अब 6 नए पंप चालू होने से इस समस्या से निजात मिलेगी

गेल के प्रोजेक्ट हेड का बयान

गेल के प्रोजेक्ट हेड मीनाक्ष त्रिपाठी ने बताया कि अब देहरादून में सीएनजी की किल्लत नहीं रहेगी। छह नए पंप पूरी तरह तैयार हैं, और इसके साथ ही छह और नए पंपों का निर्माण भी जारी है

नए पंपों की लोकेशन

  1. आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास
  2. जीएमएस रोड, द्रोणपुरी श्रीराम फिलिंग स्टेशन
  3. मोथरोवाला चौक के पास
  4. रानीपोखरी, हिमानी फिलिंग स्टेशन
  5. विकासनगर, सागर फिलिंग स्टेशन

निर्माणाधीन सीएनजी पंपों की लोकेशन

  1. सुभाषनगर हाईवे
  2. जीएमएस रोड, प्रीमियर मोटर्स
  3. सहारनपुर चौक, मातावाला बाग
  4. डोईवाला, जौलीग्रांट
  5. भानियावाला, दून भवानी
  6. जीवनवाला, बालाजी फिलिंग स्टेशन

इन पंपों के चालू होने के बाद देहरादून में सीएनजी वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी और लोड कम होगा।

यह भी पढें- CM Dhami: चारधाम यात्रा से पहले बनेगी धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद, लैंड, थूक और लव जिहाद पर दिया बड़ा बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment