अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में देहरादून के पांच वर्षीय कियान सिंघल करेंगे प्रतिभाग, उत्तराखंड के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

On: May 22, 2025 7:39 AM
Follow Us:

देहरादून के महज पांच वर्षीय शतरंज प्रतिभा कियान सिंघल ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगामी 1 जून से उड़ीसा में आयोजित की जाएगी, जिसमें कियान उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

धर्मपुर निवासी कियान सिंघल, शेरवुड स्कूल में कक्षा एक के छात्र और कक्षा प्रमुख हैं। उनके पिता अभिषेक सिंघल पेशे से ठेकेदार हैं। कियान ने शतरंज की शुरुआत घर पर अपने पिता के साथ खेलते हुए की, लेकिन बीते सात महीनों से वे अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और कोच विशाल वेदिक के संरक्षण में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अपने अल्प प्रशिक्षण काल में ही कियान ने जिला स्तर पर आयोजित सीके टूर्नामेंट में प्रथम स्थान और रैपिड टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन उपलब्धियों के बलबूते पर अब उनका चयन राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस सफलता के साथ कियान उत्तराखंड के दूसरे सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चयन पाया है।

उनके साथ ही हरिद्वार के सात वर्षीय नक्ष्य चौहान का भी चयन हुआ है। कियान का सपना है कि वह भविष्य में एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेकर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश का नाम भी रोशन करें। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच, परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment