अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल – एक गंभीर हालत में AIIMS रेफर

On: April 9, 2025 5:11 AM
Follow Us:

हरिद्वार। रानीपुर झाल के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा से हरिद्वार की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कोडा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय योगी शिवानंद पुरी उर्फ सगुन अग्रवाल, निवासी ए-17 ब्रजेश नगर, सहारनपुर के रूप में की है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घायलों में एक की पहचान ईशु, निवासी हरिपुर कला, हरिद्वार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक नतीजों की याद दिलाता है।

यह भी पढें- हरिद्वार में घर में तेज धमाका, एक ही परिवार के पांच लोग घायल – फोरेंसिक जांच जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment