अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: विवाहिता गंभीर रूप से झुलसी, मायके ने पति-ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और आग लगाने का आरोप लगाया

On: October 13, 2025 8:05 AM
Follow Us:

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पति समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, डोईवाला निवासी जयप्रकाश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन भारती की शादी 27 अक्टूबर 2024 को आशीष पुत्र विजय सिंह, निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर भारती को प्रताड़ित करते थे। बताया गया कि 24 सितंबर को भारती ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक कठोर हो गया।

परिजनों का आरोप है कि 11 अक्टूबर की शाम पति और उसके परिवार के सदस्यों ने भारती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला करीब 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए, जिसमें भारती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही और किसी के प्रताड़न से इन्कार किया है। हालांकि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कंडवाल ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सभी को सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में गंगा नदी के टापू पर फंसे सात श्रद्धालु, जल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment