अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar:रेलवे ट्रैक के पास सुनाई दी मासूम की रुलाई, चादर में लिपटे नवजात को देख दंग रह गए लोग

On: April 14, 2025 9:40 AM
Follow Us:

हरिद्वार के भीमगोड़ा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक लगभग आठ से दस दिन का मासूम शिशु चादर में लिपटा हुआ ट्रैक के किनारे पड़ा था। बच्चे के पास दूध की एक बोतल भी रखी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे छोड़ने वाले ने थोड़ी तैयारी के साथ यह कदम उठाया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मासूम को वहां किसने और कब छोड़ा।

प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि तड़के सुबह किसी ने चुपचाप बच्चे को ट्रैक के पास छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई है।

यह भी पढें- देहरादून के मसूरी में एक गारमेंट्स कारोबारी से साइबर ठगों ने की 1 करोड़ से अधिक की ठगी, निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का दिया था झांसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment