अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar:पूर्व पार्षद और संत आमने-सामने आए, मंदिर पर विवाद के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

On: August 26, 2025 7:59 AM
Follow Us:

हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र में सोमवार को मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। रामलीला भवन के पास सरकारी भूमि पर कब्जे और मंदिर बनाने के मुद्दे को लेकर संत और क्षेत्र के पूर्व पार्षद आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में सरेराह लात-घूंसे चलने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब खड़खड़ी स्थित एक आश्रम के संत अपने समर्थकों के साथ रामलीला भवन के पास बरगद के पेड़ के नीचे रखे प्रसाद और प्लास्टिक के डिब्बे हटाने पहुंचे। उनका कहना था कि इस स्थान की सफाई कर मंदिर निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, कारोबारी पक्ष का आरोप है कि संत कब्जे की नीयत से पहुंचे थे और उनका सामान जबरन फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान संत और पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई।

झगड़े की भनक मिलते ही खड़खड़ी चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराकर चौकी ले गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्ष चौकी में भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संत ओमानन्द की तहरीर पर पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कारोबारी मुकेश अग्रवाल की शिकायत पर संत स्वामी सुरेशानन्द, देवेश शर्मा ममगांई, बलराम गिरी, आदित्य गौड और मोहन उपाध्याय समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच खड़खड़ी चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी को सौंपी गई है।

इस पूरे विवाद में खास बात यह रही कि हाथापाई और सार्वजनिक हंगामे के बावजूद प्रारंभ में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। हालांकि, बाद में दोनों ओर से शिकायतें आने पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

विवाद में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कुछ नेता भी शामिल होते दिखे, जिससे मामला और गरमा गया। अब देखना होगा कि सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद किस दिशा में जाता है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की तैयारियां तेज,पदों पर दावेदारी को लेकर बढ़ी दौड़*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment