अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar News: दिसंबर से बाहरी राज्यों के वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, बॉर्डर पर हाई-टेक कैमरों से होगी वसूली

On: November 18, 2025 6:29 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार दिसंबर से बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने जा रही है। इसके लिए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य में प्रवेश करने वाले सभी बाहरी वाहनों से यह शुल्क फास्टैग के माध्यम से ऑटोमेटिक काटा जाएगा। फास्टैग में बैलेंस न होने पर वाहन चालकों पर चालान भी जारी किया जाएगा।

चारधाम यात्रा और पर्यटन के प्रमुख प्रवेश द्वार हरिद्वार में रोजाना बड़ी संख्या में बाहरी वाहन आते हैं। परिवहन निगम का अनुमान है कि ग्रीन सेस से प्रतिदिन करीब एक लाख वाहनों से राजस्व प्राप्त होगा। बहादराबाद टोल डेटा के मुताबिक यात्रा सीजन में रोजाना 80 हजार से लेकर 1 लाख तक वाहन हरिद्वार में प्रवेश करते हैं, जिनमें से लगभग 30 हजार वाहन चिड़ियापुर बॉर्डर से गुजरते हैं।

ग्रीन सेस की वसूली के लिए हरिद्वार के भगवानपुर, नारसन और चिड़ियापुर बॉर्डर पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। इन कैमरों को सॉफ्टवेयर से जोड़ने का काम अंतिम चरण में है, जिसके बाद ग्रीन सेस अपने आप कट जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रयात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए राज्यों के सभी प्रवेश द्वारों पर भी कैमरे लगा दिए गए हैं।

ग्रीन सेस शुल्क सूची:

  • कार: 80 रुपये
  • बस: 140 रुपये
  • डिलीवरी वैन: 250 रुपये
  • ट्रक: आकार के अनुसार 120 से 700 रुपये

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा के अनुसार, विभाग की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और दिसंबर से नियम लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand News: नंदा की चौकी पुल की मरम्मत को मिली मंजूरी, 16 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण; जल्द बहाल होगा यातायात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

Leave a Comment