अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के डीएम सविन बंसल को ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के लिए सराहना

On: July 8, 2025 10:34 AM
Follow Us:

देहरादून: तेजतर्रार कार्यशैली और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चर्चित देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’ से नवाजा गया है। पर्वतीय बिगुल सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान एवं लोक सांस्कृतिक समारोह 2025’ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंघा और ढोल-दमाऊ का प्रतीक चिन्ह, अभिनंदन पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हालांकि हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के देहरादून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल मानकों के कथित उल्लंघन को लेकर शासन ने डीएम बंसल को नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। लोगों का विश्वास और स्नेह उन्हें लगातार मिल रहा है।

दून पुस्तकालय प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में पद्मश्री लोकगायक प्रीतम भरतवाण, प्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा, राज्य आंदोलनकारी, बुद्धिजीवी वर्ग, साहित्यकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत ने भी समां बांधा।

समारोह में वक्ताओं ने डीएम सविन बंसल के प्रशासनिक प्रयासों और सामाजिक सरोकारों को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देहरादून का जिला प्रशासन बंसल के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उनके प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली में सुधार आया है।

उन्होंने भिक्षावृत्ति के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 132 बच्चों को सड़कों से स्कूलों तक पहुंचाया और उनके जीवन में बदलाव लाया। बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए ‘निःशुल्क सारथी वाहन सेवा’ शुरू कर उन्हें राहत दी। दशकों से भूमि अधिकारों से वंचित कई लोगों को न्याय दिलाया। एक विधवा महिला का वर्षों से चला आ रहा बैंक ऋण का मामला केवल तीन दिनों में सुलझाकर उसे राहत दी गई।

आईएसबीटी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या का समाधान भी उनकी पहल से संभव हो पाया। राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के हित में भी कई योजनाएं चलाई गईं, जिससे उनका सम्मान और हित सुरक्षित हो सका।

डीएम सविन बंसल की यही संवेदनशील कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति समर्पण उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना रहा है और यही कारण है कि उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढें- कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर सीएम ने जताई सख्ती, अफसरों को दी गई कड़ी हिदायत, कानून व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment