अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून जौलीग्रांट सिंचाई नहर में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, कालूवाला क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: May 18, 2025 5:42 PM
Follow Us:

देहरादून: कालूवाला में सौंग नदी पर बने जौलीग्रांट सिंचाई नहर के हेड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अठूरवाला निवासी एक किशोर नहाते समय नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नहर के आसपास काफी संख्या में लोग स्नान कर रहे थे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, जौलीग्रांट सिंचाई नहर का यह हेड करीब दो वर्ष पूर्व बनाया गया था, जहां से नहर में पानी प्रवाहित किया जाता है। कालूवाला क्षेत्र के प्रशासक पंकज रावत ने बताया कि सुबह नहर के हेड पर बड़ी संख्या में लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक किशोर नहर की गहराई में चला गया और डूब गया। डूबने के दौरान उसके सिर में भी गंभीर चोट आई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस चौकी से अधिकारी मौके पर पहुंचे। किशोर को तुरंत नहर से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सभासद संदीप नेगी ने बताया कि मृत किशोर अठूरवाला का निवासी था और हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

डोईवाला सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने पुष्टि की कि किशोर की मौत पानी में डूबने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

यह भी पढें- देहरादून के नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment