हरिद्वार में छात्र पर जानलेवा हमला, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में छात्र पर जानलेवा हमला, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

On: March 30, 2025 5:40 AM
Follow Us:

ज्वालापुर में दिनदहाड़े हमला और फायरिंग से फैली दहशत
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एक छात्र पर जानलेवा हमला हुआ। स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से उस पर हमला किया और फिर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने बचाई जान
घटना सराय रोड पर हुई, जहां बी. फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र उज्जवल को हमलावरों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। उज्जवल उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का निवासी है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
शनिवार देर रात सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा और कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने जटवाड़ा पुल के पास नहर पटरी मार्ग पर आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में निष्कर्ष त्यागी उर्फ ध्रुव के पैर में गोली लगी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने उदयराज को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

आईटीबीपी में तैनात हैं आरोपियों के पिता
पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पिता आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। निष्कर्ष त्यागी और उदयराज अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में हरिद्वार घूमने आए थे। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल बरामद की हैं।

पुलिस ने काले स्कॉर्पियो का किया पीछा
घटना के बाद पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो कार की तलाश शुरू की। रात में ज्वालापुर पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गाड़ी देखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर नहर पटरी से बहादराबाद की ओर भाग निकला। पुलिस ने तत्काल बहादराबाद पुलिस को सूचना दी और पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया और दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

फरार बदमाशों की तलाश जारी
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि अब भी पांच हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे 50 हेल्थ एटीएम, स्क्रीनिंग पॉइंट पर भी होगी जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Rekha Arya Sahu controversy: एसआईटी जुटा रही साक्ष्य, पति गिरधारी लाल साहू के विदेश भागने की आशंका के चलते एयरपोर्ट्स पर बढ़ी चौकसी

Uttarakhand weather update: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बदलेगा मौसम का मिजाज

GMOU passenger bus accident near Bhadalikhal in Pauri Garhwal, Uttarakhand, where the bus fell into a gorge

Pauri Bus Accident: पौड़ी के भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, 30 यात्रियों की अटकी सांसें; पेड़ से टकराकर रुकी

Gairsain Assembly Session: 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, प्रीतम सिंह ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

​President Droupadi Murmu Kedarnath visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ दौरा संभावित, प्रशासन जुटा तैयारियों में

​Daler Mehndi विवाद: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को लगाया फोन, कहा- ‘आरोप साबित करें तो गाना छोड़ दूंगा’

Leave a Comment