अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar : भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे की ओर, जिलाधिकारी ने तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया

On: August 25, 2025 6:46 AM
Follow Us:

हरिद्वार। लगातार हो रही भारी वर्षा का असर अब पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक साफ दिखने लगा है। सोमवार सुबह सात बजे भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 293 मीटर से ऊपर है। जबकि खतरे का निशान 294 मीटर पर है। फिलहाल बैराज से गंगा में 1,54,568 क्यूसेक पानी आ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

सोलानी नदी में उफान, गांवों में पानी घुसा

खानपुर क्षेत्र में पहाड़ी जिलों में हुई तेज बारिश का असर दिखा। यहां सोलानी नदी में छोड़े गए पानी से कई गांवों में जलभराव हो गया। धर्मोपुर गांव की सड़क पर पानी आने से ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क पार कराई। पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

नदी का पानी सड़कों पर

शनिवार देर शाम सोलानी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी तटबंध तोड़कर सड़कों पर बहने लगा। गोवर्धनपुर से धर्मोपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर तेज धारा बहने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी समीप पांडे, कांस्टेबल अरविंद रावत, होमगार्ड आनंद चौधरी और फायर ब्रिगेड कर्मी प्रदीप रावत ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को सुरक्षित पार कराया गया।

फंसे वाहनों को बाहर निकाला

पानी भरने से कई दुपहिया वाहन भी बीच रास्ते में फंस गए। राहत दल ने उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। धर्मोपुर रोड पर पानी जमा होने से दादूपुर, खाई खेड़ी, अवदीपुर, सहीपुर, अहियापुर और आमखेड़ी समेत कई गांवों का संपर्क कट गया। देर रात तक इन गांवों की सड़कें जलमग्न रही।

गंगा में बढ़ा सिल्ट, गंगनहर बंद

लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। शनिवार को पूरा दिन गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बहती रही और रविवार सुबह करीब दस बजे बैराज पर 293.05 मीटर दर्ज किया गया। तेज बहाव के साथ गंगा में सिल्ट की मात्रा भी बढ़ गई। इसके चलते उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को गंगनहर बंद करनी पड़ी।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ चौकियों को पूरी सतर्कता के साथ डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढें- Kotdwar Leopard Attack: सतपुली में फिर मासूम पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने तेज की सर्च ऑपरेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment