अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: 1100 रुपये को लेकर बढ़ा विवाद, दोस्त ने घर में घुसकर युवक की हत्या, चाकू से किए कई वार

On: October 14, 2025 7:07 AM
Follow Us:

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद निवासी सौरभ (25) पुत्र राजाराम अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त रोहित वहां पहुंचा। रुपये को लेकर दोनों में तीखी बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी रोहित ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और सौरभ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सौरभ गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन कमरे तक पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। परिजनों ने खून से लथपथ सौरभ को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा विवेक कुमार की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment