अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में काली मंदिर टनल के पास भारी भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही ठप

On: September 8, 2025 10:50 AM
Follow Us:

हरिद्वार में सोमवार सुबह भीमगोड़ा स्थित काली मंदिर टनल के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा, जिससे हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

मलबा गिरने से न केवल रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है, बल्कि काली मंदिर परिसर में भी मलबा भर गया है। घटना के तुरंत बाद रेलवे विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ नहीं होता, तब तक देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 5 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई थी, जिसमें दो बाइक सवार बाल-बाल बचे थे। उस समय भी रेल सेवाएं घंटों बाधित रही थीं।

प्रशासन और रेलवे विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और रेलवे की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय पुलिस वर्दी में एक अधिकारी (इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया) रानीपोखरी थाने के कार्यालय में बैठकर सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, पीछे उत्तराखंड पुलिस का बोर्ड लगा है।

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी की पहली तबादला सूची, रायवाला और रानीपोखरी के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

Leave a Comment